फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Got rid of from heat after heavy rain fall

झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Mon, 04 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 04 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Got rid of from heat after heavy rain fall
रायबरेली में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से कोतवाली क्षेत्र में घर में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद सोमवार को झमाझम बारिश हुई। गर्मी और उमस से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं जलभराव के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दरवाजे और मोहल्लों में पानी भरा होने से घंटों तक लोग घरों में कैद रहे। निचले इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


कई चक्र में घंटों हुई बरसात से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सफाई में लापरवाही के कारण नाले और नालियां चोक हो गई। प्रमुख सड़कें, गलियां, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, स्कूलों समेत हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखा।
विज्ञापन


मानसून के इंतजार में गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार को हुई तेज बरसात ने राहत दी। गर्मी में चिपचिपाहट और पसीने से तो छुटकारा मिल गया, लेकिन जलभराव के कारण लोग परेशान हो गए। नगर पालिका की ओर से कागजों पर की गई बारिश के पूर्व की तैयारियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाणक्यपुरी, गांधी नगर, इंदिरा नगर, सोनिया नगर, नया पुरवा, घोसियाना, अमर नगर, बस स्टेशन रोड, आनंद नगर, निराला नगर, सत्य नगर समेत अन्य मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। नाले और नालियां ओवरफ्लो होकर बहे।

एसपी ऑफिस, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, जीआईसी समेत कल्लू का पुरवा, मलिकमऊ रोड, गोरा बाजार समेत कई प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में जलभराव हो गया है। कहीं-कहीं तो पानी घरों और दुकानों के अंदर घुस गया। बारिश बंद होने के बाद लोगों को घरों में घुसा पानी निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

चाणक्यपुरी के दुर्गेश सिंह, गांधी नगर के विवेक कुमार, निराला नगर के संजू तिवारी, बस स्टेशन रोड के नवीन द्विवेदी का कहना है कि जिस तरह से नगर पालिका ने नालों और नालियों की सफाई कराई थी, उससे यह हालात तो आने ही थे।


नालों की सफाई में महज खानापूरी की गई। चंद नालों की सफाई कराकर पालिका ने सारी तैयारियां पूरी करने के दावे कर दिया। इसी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पालिका ईओ पीएन सिंह ने बताया कि तेज बारिश की वजह से कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। कर्मचारियों को सभी जगह पर भरा पानी निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed