{"_id":"67f422e3c66b911b690ac19d","slug":"the-priests-breath-stopped-after-hearing-the-news-of-his-wifes-death-raebareli-news-c-101-1-slko1032-130541-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पत्नी के निधन की खबर सुन पुजारी की थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पत्नी के निधन की खबर सुन पुजारी की थमीं सांसें
Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ग्राम पंचायत गूढ़ा स्थित श्री लग्गूवीर बाबा मंदिर के पुजारी की पत्नी का निधन हो गया। इसकी जानकारी होने के कुछ देर बाद पुजारी ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सदमा लगने से पुजारी का निधन हो गया।
रविवार को रामनवमी पर पूजा अर्चना हो रही थी। इसी दौरान पुजारी पूर्णमासी की पत्नी श्यामा (73) का निधन हो गया। पत्नी के निधन की खबर सुनते ही 75 वर्षीय पुजारी पूर्णमासी सैनी की भी मौत हो गई। अचानक हुए निधन की जानकारी से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को घर से दो अर्थियां उठीं, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी पूर्णमासी पिछले 16 वर्षों से मंदिर में पूजा अर्चना करते थे। उनकी पत्नी प्रतिदिन मंदिर में पूजा के लिए फूल पहुंचाने का काम कर रही थीं। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। निधन से बेटे राजेश, मुकेश, मनोज का रो-रोकर हाल बेहाल है।