फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The President will be honored with the leader Laxmikant

राष्ट्रपति से सम्मानित होंगे लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत

Sat, 03 Dec 2016 11:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 03 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवा और स्काउट-गाइड के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सम्मानित करेंगे। ये सम्मान पांच दिसंबर को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में होगा। इससे पहले भी तत्कालीन राष्ट्रपति के हाथों दो बार सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलीगंज में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ल जिले में स्काउट-गाइड के क्षेत्र में लगातार छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा और स्काउट गाइड के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें सिल्वर स्टार सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच दिसंबर को दिल्ली में लक्ष्मीकांत शुक्ल को सम्मानित करेंगे। उन्हें इससे पहले भी दो बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिल चुका है। 1997 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्मीकांत शुक्ल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने स्काउट गाइड के क्षेत्र में सिल्वर स्टार देकर सम्मानित किया था। लक्ष्मीकांत शुक्ल को तीसरी बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले जिले के पहले व्यक्ति है।


चीफ नेशनल कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड के पत्र के अनुसार वह चार दिसंबर को नेशनल यूथ कांप्लेक्स गदपुरी हरियाणा जाएंगे। वहां अन्य सम्मानित होने वाले लोगाें के साथ रिहर्सल होगा। पांच दिसंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed