{"_id":"7f08fd1660aee6a2b1e8cfeebc1b396b","slug":"the-population-is-more-than-made-up-voter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या से ज्यादा बना दिए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या से ज्यादा बना दिए मतदाता
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची को लेकर चल रहे कार्य में महज खानापूरी की गई। जिला प्रशासन के अफसरों के लगातार निगरानी के बावजूद कई खामियां सामने आईं।
इसमें कई गांव ऐसे हैं, जहां पर जनसंख्या से अधिक मतदाता बना दिए गए हैं। वही 30 गांवों में आैसत वोटर से अधिक वोटर बना दिए गए। इसकी पोल खुलने पर आननफानन में जांच कराने के निर्देश दे दिए गए।
शिवगढ़ क्षेत्र में 43 ग्राम सभा हैं। इसमें से 30 ग्रामसभा ऐसी हैं, जहां पर तय वोटर से ज्यादा मतदाता बना दिए गए हैं। इसमें आयमापुर गांव में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता है।
इस ग्रामसभा की जनसंख्या 1671 है तो मतदाता 1691 हो गए। इसके अलावा गुमावां में जनसंख्या 2850 के सापेक्ष मतदाता 2402, बंकागढ़ में 1576 के सापेक्ष 1454, चितवनिया में 2314 के सापेक्ष 1889, कुंभी में 3547 के सापेक्ष 2936, पड़रिया में 2184 के सापेक्ष 1929 मतदाता बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह जमुरावां, मेरथुवा, ढोढ़वापुर, रायपुर, बेड़ारू, देहली, रामपुर खास, सूरजपुर, भवानीगढ़ आदि ग्राम सभा में भी मनमाने तरीके से वोटर बना दिए गए हैं।
इस बाबत प्रभारी एडीओ पंचायत राजाराम का कहना है कि यह गलती बीएलओ ने की है। उनकी सूची को ही आगे भेजा गया है।
महराजगंज एसडीएम राकेश गुप्ता का कहना है कि सूची में खामियों का पता चला है। जांच के लिए अफसर नामित किए गए हैं। आयोग के निर्देश पर लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई होगी।