फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The peon has been running for 13 months, the DM has suspended him

Raebareli News: 13 माह से दौड़ा रहे पेशकार, डीएम ने किया सस्पेंड

Sun, 22 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 22 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The peon has been running for 13 months, the DM has suspended him
महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की ​शिकायत सुनती जिला​धिकारी
रायबरेली-महराजगंज। डीएम साहिबा...13 वर्षों से दो वाद चल रहे थे। 31 जनवरी 2025 को फैसला उनके पक्ष में हुआ, लेकिन एसडीएम न्यायिक के पेशकार शिशुपाल यादव पत्रावली देने के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बछरावां के राजामऊ निवासी बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की पीड़ा सुनते ही डीएम हर्षिता माथुर ने पेशकार से जवाब मांगा। सही उत्तर न मिलने पर पेशकार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस पर छह तहसीलों में 217 शिकायती पत्र आए। 20 का निपटारा किया गया। इसमें राजस्व मामलों की भरमार रही। डीएम ने महराजगंज तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। 56 में महज पांच शिकायतों का निपटारा हो सका। डलमऊ में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार ने 19 लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें दो शिकायतों का निपटारा हो पाया। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लालगंज में नौरंग सिंह का पुरवा गांव की ईश्वरदेई, निर्मला, छिटाना, महादेव, राकेश ने सहन की भूमि पर प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का विरोध किया। उनका कहना है कि उनके घर आबादी की भूमि पर बने हैं। घरों के सामने आंगनबाड़ी केंद्र बनने से असुविधा होगी। धनाभाद गांव के बृजेश सिंह, प्रकाश, अशोक, कुलदीप, दिनेश कुमार ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 32 में महज चार शिकायतों का निपटारा हो पाया। इस दौरान एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी, तहसीलदार शिवम राठौर, सीओ अमित कुमार सिंह, एसडीओ शिवम वर्मा मौजूद रहे। सदर तहसील में 43 में तीन शिकायतों का निपटारा किया गया। ऊंचाहार में 27 में तीन शिकायतों को निपटाया गया।


घर के सामने लगा दिया कूड़ा
डलमऊ। तहसील क्षेत्र के सारी मजरे गौरा हरदो गांव की रहने वाली बृजरानी मासूम बेटी को लेकर बड़ी उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस फरियाद लेकर पहुंची, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। बताया कि गांव के कुछ लोग घर के सामने घूर लगाते हैं। पहले भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार फिर कार्रवाई का भरोसा देकर चलता कर दिया गया।

पिता की जगह दर्ज कराया चाचा का नाम
लालगंज। तहसील क्षेत्र के गुरुबख्शगंज निवासी महेश कुमार ने खीरों थाना क्षेत्र के पूरे चिरौंजी मजरे चांदेमऊ गांव के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने और मतदाता सूची में जालसाजी की शिकायत की। आरोप लगाया कि परिवार रजिस्टर में पिता के स्थान पर चाचा का नाम दर्ज करा दिया गया। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के शेरंदाजपुर मजरे सिंघापुर गांव के रहने वाले दारा पटेल, रीता, धर्मेश, जितेंद्र कुमार, सुंदरलाल ने बंजर भूमि पर कब्जाने का आरोप लगाया। कहा, भटौली गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियाें पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed