फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The passengers had to wait seven hours Nauchandi

नौचंदी ने मुसाफिरों को कराया सात घंटे का इंतजार

Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को नौचंदी एक्सप्रेस ने ही मुसाफिरों का सात घंटे तक इंतजार करवाया। वहीं अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन भी देरी से पहुंची। इससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर काफी असर पड़ रहा है। गुरुवार को मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही।

प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी ढाई घंटे देरी से रायबरेली पहुंची। वहीं कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी करीब चार घंटे लेट रही।

यही नहीं जिले से गुजरने वाली हर ट्रेन का आने कोई समय नहीं रह गया है। मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। लखनऊ में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का ही सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


क्योंकि समय से लखनऊ पहुंच जाती थी। कोहरे के चलते इस ट्रेन के लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी इन मुसाफिरों को झेलनी पड़ रही है।

इंदिरा नगर के अशोक कुमार, घंटाघर के सुनील श्रीवास्तव, अमर नगर के सतीश सोनकर, तेलियाकोट के इरफान, रेलवे स्टेशन रोड निवासी अखिल गुप्ता समेत अन्य डेली पैसेंजरों ने अपनी परेशानी बयां की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed