{"_id":"61b245c1d01be33d0e294c58","slug":"the-miscreants-robbed-the-woman-s-earring-torn-her-ear-raibaraily-news-lko6081950139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटी महिला की झुमकी, कान फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने लूटी महिला की झुमकी, कान फटा
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की झुमकी लूट ली। इससे महिला का कान फट गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया।
ब्लॉक गेट के पास हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई वारदात पर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस की ढिलाई से घटना हुई है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द लूट की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की।
खीरों के खजुहा गांव निवासी आशा पत्नी सोहनलाल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के खुशुमा गांव से रिश्तेदारी से वापस अपने बहनोई राजेंद्र की स्कूटी से गांव आ रही थी। स्कूटी उसका बहनोई चला था।
स्कूटी पर आशा के अलावा उसकी बड़ी बहन रेखा भी सवार थी। बताते हैं कि खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय खीरों के गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर आशा के कान की झुमकी खींच ली।
विज्ञापन
इससे उसका कान फट गया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बाइकों से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह ब्लॉक के आगे से निहस्था मार्ग की तरफ तेज रफ्तार से भाग निकले।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकले। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
तीन घरों व एक दुकान में चोरी
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों और एक पान की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक धौरहरा मोहल्ला निवासी राम अभिलाख यादव परिवारीजन सहित रुस्तमपुर गांव व बद्री विशाल दीक्षित अपने गांव अमेठी जिले के तिलोई गांव व रामराज जनपद गया था।
इसी बात का फायदा उठाकर चोर रात में तीनो घरों का ताला तोड़कर नगदी व जेवर समेत तकरीबन एक लाख का माल पार कर दिया। दुसौती नहर पुल स्थित एक पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो हजार का सामान पार कर दिया। थानेदार विनय कुमार सिंह ने घटना की जांच कराई जा रही है।