फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The man who slapped Swami Prasad was released, got a cheque of 11 lakhs

Raebareli News: स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाला रिहा, मिला 11 लाख का चेक

Mon, 11 Aug 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The man who slapped Swami Prasad was released, got a cheque of 11 lakhs
रायबरेली। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित द्विवेदी को रविवार को 11 लाख रुपये का चेक दिया गया। समाजसेवी आशीष तिवारी ने समर्थकों के साथ गांव पहुंचकर रोहित को चेक सौंपा। सारस तिराहे पर बीते बुधवार को स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को रोहित ने थप्पड़ मारा था। इसपर पूर्व मंत्री के समर्थकों ने रोहित और उसके साथी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। मामले में मिल एरिया पुलिस ने ऑटी नौगवां निवासी शिवम यादव, कौरापुर गौरा निवासी रोहित द्विवेदी पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा था। शनिवार को दोनों जमानत पर रिहा हुए थे। हमले के दौरान रोहित ने बताया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य निजी हित के लिए सनातन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने रामचरित मानस को भी फाड़ा। इससे नाराज होकर उसने पूर्व मंत्री को थप्पड़ जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article