{"_id":"69d561a226e57085f203bc5c","slug":"the-joy-of-getting-a-new-tv-home-turned-into-sorrow-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154911-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नया टीवी घर आने की खुशियां गम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नया टीवी घर आने की खुशियां गम में बदलीं
Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। घर में नया टीवी आने की खुशियां मातम में बदल गईं। आग लगने से दंपती की मौत होने से तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अचानक इतनी जल्दी सब कुछ हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। छेदीलाल मजदूरी करते थे। उन्होंने सोमवार को एक नया टीवी खरीदा था। रात में वह टीवी देख रहे थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी।
इसी दौरान घर में आग लग गई। पहले पत्नी आग बुझाने लगी। अचानक पत्नी की चीख सुनकर छेदीलाल भी पहुंचे। दंपती आग बुझा रहे थे। लपटें इतनी तेज थीं कि आग बुझ नहीं पा रही थी। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक दंपती झुलस गए थे। दंपती की मौत से उनके बेटे रंजीत (27) और अजीत (24) गहरे सदमे में हैं। उनकी बेटी लक्ष्मी के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। घर में नया टीवी आने से जो खुशियां थीं। वे अब गम में बदल गई हैं। नाते-रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा हुआ है। ग्रामीण भी हादसे से गमगीन हैं।