{"_id":"0a8f01d1906ad6c55f80711a17894732","slug":"the-head-of-the-panchayat-members-four-and-59-pamphlets-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के चार और पंचायत सदस्य के 59 परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के चार और पंचायत सदस्य के 59 परचे खारिज
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को नामांकन वापसी के बाद दूसरे चरण में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।जिले में दूसरे चरण का चुनाव 1 दिसंबर को होना है।
आरओ आरके गुप्ता ने बताया कि खीरों ब्लॉक में हरीपुर मिर्दहा से प्रधान पद के दावेदार अनवरी बेगम, सातनपुर से छाया सिंह, खरगापुर से अवधेश कुमार का परचा कम उम्र होने के कारण रद्द कर दिया गया।
भीतरगांव से प्रधान पद के दावेदार शांती देवी का परचा भी निरस्त कर दिया गया। उन्होंने अधूरा फॉर्म भरा था। इसके अलावा लोदीपुर, धुरई, अतरहर, जेरी, सेमरी, निहस्था, देवगांव, खानपुर खुष्टी, खीरों से एक-एक, सुर्जीपुर गुमानखेड़ा से दो, सेवनपुर गांव से ग्राम पंचायत सदस्य के तीन परचे खामी मिलने पर रद्द कर दिए गए।
गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे।
सरेनी ब्लॉक में भी नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो गया।
आरओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच में कोई परचा निरस्त नहीं किया गया है। नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिह्न दावेदारों को दिए जाएंगे। डलमऊ ब्लॉक में भी ग्राम पंचायत सदस्य के 29 परचे खामी मिलने पर रद्द कर दिए गए।