{"_id":"68cdacc3fbe32e2c590ab07f","slug":"the-gang-leader-used-to-provide-beef-on-contract-raebareli-news-c-101-1-slko1031-141279-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गिरोह का सरगना ठेके पर उपलब्ध कराता था गोमांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गिरोह का सरगना ठेके पर उपलब्ध कराता था गोमांस
Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। बेलाखारा गांव में गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी इंतजार पशु तस्कर गैंग का सरगना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंतजार ही लोगों को गोमांस उपलब्ध कराने का ठेका लेता था। इसके लिए वह भाड़े पर पैसा देकर लोगों को बुलाता था और गोवंश की हत्या करके मांस की बिक्री करता था।
बेलाखारा और उबरनी गांव का इलाका सुनसान रहता है, क्योंकि यह जंगली क्षेत्र है। ऐसे में तस्कर अपने मकसद में आसानी से कामयाब हो जाते थे। विरोध करने वाले ग्रामीणों को धमकाने से भी बाज नहीं आते थे। पुलिस प्रकरण की जांच करके इस कार्य में शामिल सभी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
जिस तरह बेलाखारा गांव में बुधवार रात गोवंश की हत्या की गई, उससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। गनीमत रही कि सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मामले में नदी तीर गांव निवासी इंतजार समेत 11 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था। गुस्साए लोगों ने पशु तस्करों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस के पहुंचने पर तस्करों की जान बची थी।
विज्ञापन
भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि मामले में फरार चल रहे साहिल, सुल्तान उर्फ सुलेमान की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पशु तस्करी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इस कार्य में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।