{"_id":"69ff8b6f14f676492f0000df","slug":"the-fire-spread-due-to-the-negligence-of-sanitation-workers-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157432-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सफाई कर्मियों की लापरवाही से फैली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सफाई कर्मियों की लापरवाही से फैली आग
Sun, 10 May 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 10 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
वलौली गांव में सड़क किनारे लगे कूड़े में लगाई गई आग को बुझाते लोग।
लालगंज। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा वलौली में शनिवार को सफाई के दौरान कूड़े में लगाई गई आग आस-पास के इलाके में फैल गई। इससे आसपास स्थित दुकानदारों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि कूड़े में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है। घटना से किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हुई है।
क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे सफाई कर रहे सफाई कर्मियों ने जमा कूड़े में आग लगा दी। कुछ ही देर में तेज हवा के कारण आग की लपटों ने आसपास के इलाके को अपने घेरे में ले लिया। धुआं और लपटें देखकर दुकानों से बाहर आए दुकानदार अन्य लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और ब्लॉक अधिकारियों को देने के बाद पहुंचे बीडीओ गगनदीप सिंह स्थिति का जायजा लिया।
कुछ देर में पहुंचे पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर फायर स्टेशन के प्रभारी समेत अधिकतर कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी कारण दमकल टीम को पहुंचने में कुछ समय लगा।