फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The fire burned alive in the elderly

दीपक से लगी आग में जिंदा जला बुजुर्ग

Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The fire burned alive in the elderly
रायबरेली में आग से जला छप्पर, इसमें बुजुर्ग की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के मिश्रखेड़ा मजरे गौरीसतांव गांव में शुक्रवार रात दीपक से एक छप्पर में आग लग गई, जिससे वहां पर सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। वहीं खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक श्रमिक ने शरीर पर केरासिन छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरेलाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर निवासी हुबलाल (68) आठ साल से मिश्रखेड़ा मजरे गौरीसतांव निवासी अपनी बहन गुलाबा के यहां रहता था।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक रात में हुबलाल छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान वहां रखे दीपक से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने बुजुर्ग को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव अन्य राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के बाद उन्होंने कहा कि यदि मृतक के पास खेती होगी तो उसे कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।

वहीं खीरों थाना क्षेत्र के श्यामपुर मजरे हरीपुर निहस्था गांव निवासी रामकिसुन सोनी उर्फ  पप्पू सोनी (48) घर पर रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर परिवारीजनों से झगड़ा हो गया। इस पर उसने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।


इससे वह धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी खीरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक थानेदार शोभनाथ यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed