{"_id":"56f0437c4f1c1b591af14d24","slug":"the-expiry-date-met-spices-filled-six-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, छह नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, छह नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने सोमवार को ऊंचाहार व सलोन क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। ऊंचाहार में एक दुकान पर करीब 10 किलो एक्सपायरी डेट के मसाले मिले। मसालों को नष्ट करा दिया गया।
करीब 30 किलो दूषित फल भी नष्ट कराया गया। टीम ने खोवा, बेसन व बरफी समेत छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, राजेंद्र कुमार की टीम ने सोमवार को ऊंचाहार बस स्टेशन पर अग्रहरि स्वीट्स जलपान ग्रह में छापा मारकर मिलावटी खोवे का नमूना भरा।
आलोक कुमार की दुकान से रिफाइंड पामोलीन ऑयल का नमूना लिया। दुकान में एक्सपायरी तारीख का धनिया, हल्दी व मिर्च पाउडर मिला। उसे नष्ट कराकर दुकानदार को नोटिस दिया। सलोन क्षेत्र के रघ्घूपुर में राम प्यारे साहू की दुकान से खोवा का नमूना भरा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सलोन कस्बे में मुन्ना जायसवाल की दुकान से बेसन व राज कुमार की दुकान से हीट एंड लाइट ब्लेंडेड ऑयल का नमूना भरा। खोजनपुर में राम खेलावन चौरसिया की दुकान से बरफी का नमूना भरा गया। टीम ने ऊंचाहार व सलोन कस्बे में लगी फल की दुकानों को भी चेक किया, और 30 किलो दूषित फल को नष्ट कराया।