फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The drug will not be easy to write out to the district hospital

जिला अस्पताल मे बाहर की दवा लिखना नहीं होगा आसान

Mon, 11 Apr 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 11 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The drug will not be easy to write out to the district hospital
सीसीटीवी - फोटो : demo
बाहर की दवा लिखकर रोगियों की जेब हल्की करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर अब सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी की गैलरी हो या फिर इमरजेंसी कक्ष समेत 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों और कर्मचारियों की हर गतिविधि की जानकारी अस्पताल अधिकारी अपने कक्ष में बैठकर देख सकेंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1600 और इमरजेंसी कक्ष में प्रतिदिन 300 से अधिक रोगी आते हैं।
विज्ञापन


कई बार अस्पताल के डॉक्टरों पर बाहर की दवाएं लिखने को लेकर सख्ती बरती गई, लेकिन पकडे़ जाने पर वह गुमराह कर देते थे कि दवाइयां नहीं लिख रहे हैं। यही नहीं चैंबरों से भी गायब रहते थे। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की मनमानी को रोकने और बाहर से दवाएं न लिखी जाए, इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी के गैलरी और इमरजेंसी कक्ष समेत 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ सीएमएस कक्ष में ही सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिससे अस्पताल के बाहर आने जाने वाले लोगों की जानकारी हो पाती है।

पर अब ओपीडी की गैलरी और इमरजेंसी कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अब डॉक्टरों और कर्मचारियों की हर गतिविधि अस्पताल के अधिकारी अपने कक्ष में बैठकर देख सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने से डॉक्टरों में हड़कंप है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टरों की मनमानी रोकने के लिए ओपीडी की गैलरी और इमरजेंसी कक्ष समेत 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अक्सर शिकायतें मिल रही थी कि डॉक्टर बाहर से दवाएं लिख रहे हैं।

 

पूछने पर डॉक्टर गुमराह करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दलालों पर भी नजर रखी जाएगी। रोगियों के साथ किसी तरह की मनमानी पकडे़ जाने पर कार्रवाई होगी।- , ,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed