फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The dream of wearing uniform will be fulfilled for 1472 candidates

Raebareli News: 1472 अभ्यर्थियों का पूरा होगा वर्दी पहनने का सपना

Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dream of wearing uniform will be fulfilled for 1472 candidates
रायबरेली। पुलिस की वर्दी पहनकर जनता की सेवा करने का सपना 1472 अभ्यर्थियों का अब पूरा होने जा रहा है। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए तीन जिलों के इन अभ्यर्थियों को 15 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्त पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


रायबरेली, सोनभद्र, मिर्जापुर के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन और 25वीं वाहिनी रायबरेली में शनिवार की रात ठहरने के बाद रविवार सुबह 6.30 बजे 30 बसों के जरिए लखनऊ ले जाया गया है। अभ्यर्थियों को सकुशल लखनऊ पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन


सोनभद्र, मिर्जापुर के अभ्यर्थियों को शुक्रवार देर शाम यहां रायबरेली लाया गया। अभ्यर्थियों के चेहरे पर सिपाही बनने की खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक रायबरेली से 885 अभ्यर्थी हैं। मिर्जापुर से 418 व सोनभद्र से 169 अभ्यर्थी हैं, जिन्हें नियुक्त पत्र दिया जाएगा।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन जिले के अभ्यर्थियों को लखनऊ पहुंचाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों का रूट डायवर्जन
यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक अभ्यर्थियों को लखनऊ पहुंचाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की भी खास तैयारी की गई है। लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू कराया गया है। वाहनों का रूट डायवर्जन 15 जून को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। ऐसा होने से लखनऊ-प्रयागराज हार्ईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकेगी। लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

- जनपद फतेहपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन सात मील तिराहा थाना हुसैनगंज फतेहपुर से सभी प्रकार के भारी वाहन डलमऊ की ओर डायवर्ट किए जाएंंगे, जो डलमऊ चौराहे से जगतपुर. सलोन, परशदेपुर होकर सुल्तानपुर जाएंगे।
- जनपद प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन ऊंचाहार से सलोन, परशदेपुर होकर सुल्तानपुर की ओर जाएंंगे। रायबरेली-लखनऊ की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा। कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सेमरी चौराहा खीरों से खीरों, गुरुबख्शगंज बार्डर तिराहे से पुरवा, मौरावां की तरफ डायवर्ट किया गया है।

- जनपद लखनऊ से आने वाले भारी वाहन चुरुवा बार्डर बछरावां से लालगंज, फतेहपुर की तरफ नहीं जाएंगे। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सिविल लाइन रायबरेली से होते हुए ऊंचाहार वाया कौशांंबी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed