{"_id":"5776b4364f1c1b4f4d79ad50","slug":"the-doctor-cut-the-uterus-get-reverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉयनोकॉलिजिस्ट बनकर हड्डी के डॉक्टर ने काटी महिला की बच्चेदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉयनोकॉलिजिस्ट बनकर हड्डी के डॉक्टर ने काटी महिला की बच्चेदानी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sat, 02 Jul 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों की लालच में महिला की बच्चेदानी काटने वाले हड्डी के डॉक्टर को शासन ने प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। उसकी दो वेतन वृद्धि को भी स्थायी रूप से रोक दिया गया है। ढाई साल तक निलंबित रहे डॉक्टर को सीएमओ सोनभद्र कार्यालय से संबद्ध किया गया था।
वर्तमान में वह जिला अस्पताल में तैनात हैं। वर्ष 2013 में अमावां सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात रहे हड्डी के डॉक्टर ने गायनोकॉलिजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) व सर्जन बनकर महिला की बच्चेदानी को काटा था।
तीन अप्रैल 2013 की रात अमावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज शर्मा ने अमेठी जिले के सांगीपुर गांव निवासी रवींद्र की 45 वर्षीय पत्नी श्रीमती का ऑपरेशन करके उसकी बच्चेदानी को काट दिया था। डॉ. शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन उन्होंने गॉयनिकल सर्जरी कर डाली थी।
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार अप्रैल 2014 की सुबह चार बजे मेडिकल कॉलेज के क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्वीन मेरी की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. विनीता दास के पत्र पर परिवार कल्याण के महानिदेशक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। चिकित्सक के इस करतूत को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई थी।
डीजी के आदेश पर जिला स्तर पर तत्कालीन एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र मोहन, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. रेनू चौधरी, एसीएमओ डॉ. संदीप गुलाटी, फिजीशियन डॉ. राजीव तिवारी व सर्जन डॉ. सतीश चंद्र लाभियान की टीम ने जांच की थी। शासन ने भी अपर निदेशक को मामले की जांच सौपी थी।