फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The delay of Unchahar Express made us cry

Raebareli News: ऊंचाहार एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने रुलाया

Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The delay of Unchahar Express made us cry
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। कानपुर के आगे हुई दुर्घटना के कारण प्रभावित हुई ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा है, जिससे ऊंचाहार एक्सप्रेस की लेटलतीफी बहुत अधिक रही।
विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सप्रेस ने काफी इंतजार कराया, जिससे यात्री परेशान हुए। कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के विलंब से आने के कारण भी समय से यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को कानपुर के आगे एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे इस रूट की ज्यादातर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इनमें ऊंचाहार एक्सप्रेस भी शामिल है, जो रायबरेली जिले से गुजरती है।
विज्ञापन


बिगड़े संचालन का असर दूसरे भी रहा। शनिवार को चंडीगढ़ से प्रयागराज आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई, वहीं प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से गुजरी। प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे से ज्यादा देर से आई। यह ट्रेन प्रयागराज से ही देर से चलाई गई। प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे से ज्यादा विलंब से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात कानपुर रूट की तीन ट्रेनें प्रभावित होने से रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर डलमऊ स्टेशन पर एक घंटे रुकी। वापसी में यह ट्रेन रघुराज सिंह स्टेशन से पौन घंटे देर से चली। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट आया है।



त्रिवेणी, पंजाब मेल ने कराया इंतजार
रायबरेली। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्री परेशान हुए। शनिवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे और शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौन घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने चार घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed