{"_id":"5882513b4f1c1b9a25eff346","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-collision-of-tempo-sister-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो की टक्कर से युवक की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेम्पो की टक्कर से युवक की मौत, बहन गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भाई की मौत हो गई। जबकि बहन को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू निवासी अमरजीत (24) की बहन अनीता (21) की शादी डलमऊ में हुई है। दोपहर बाद अमरजीत अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर जिला मुख्यालय आ रहा था। रायबरेली-कानपुर मार्ग पर राना नगर के पास जिला मुख्यालय से राजघाट की तरफ जा रहे बेकाबू टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अमरजीत और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। अनीता मौके पर बेहोश हो गई। त्रिपुला चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अनीता को इलाज के बाद होश आया। मृतक किसानी करता था। उसकी मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनोें में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि टेम्पो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।