{"_id":"577ff03a4f1c1bd7497fba8f","slug":"the-cost-of-80-million-will-clean-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 करोड़ की लागत से गंगा होगी साफ-सुथरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 करोड़ की लागत से गंगा होगी साफ-सुथरी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को डलमऊ कस्बा में नमामि गंगे योजना के अंतगर्त विभिन्न परियोजनाओं का शिनान्यास करते डीएम व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नमामि गंगे’ योजना की शुरुआत हो गई है। डीएम सूर्यपाल गंगवार और परियोजना निदेशक पीके झा ने गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित करके योजना का शुभारंभ किया। इस योजना की शुरुआत होने से 80 करोड़ की लागत से पतित पावनी गंगा नदी को साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
घाटों का न सिर्फ सुंदरीकरण कराया जाएगा, बल्कि गंगा में सीवर का पानी रोकने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। यहीं नहीं गंगा के किनारों पर पौधरोपण कराया जाएगा। डलमऊ स्थित राजा डलदेव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सूर्यपाल गंगवार और परियोजना निदेशक ने ‘नमामि गंगे’ योजना का दीप प्रज्वलित और फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि गंगा का स्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए गंगा को साफ-सुथरा बनाना भी हम सबका दायित्व है। यहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। इसलिए नदी को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नमामि गंगा योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
योजना को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग करें, ताकि इस योजना का मकसद सार्थक हो सके। परियोजना निदेशक पीके झा ने कहा कि नमामि गंगे योजना की रायबरेली में भी शुरुआत हो गई है। इस योजना पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत घाटों का सुंदरीकरण कराना, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, पौधरोपण, जैव विविधता संरक्षण कराना समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
गंगा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पीएम ने गंगा को साफ-सुथरा बनाने की मंशा को पूरा किया जाएगा। जिला प्रकोष्ठ प्रधान संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि गंगा को साफ सुथरा बनाने में नमामि गंगा योजना सार्थक साबित होगी। यहां पर इसकी शुरुआत होना वाकई में अच्छा कदम है।
गंगा हम सबके लिए जीवनदायिनी है, जिसका साफ-सुथरा रहना बहुत जरूरी है। योजना को सफल बनाने में हम लोग पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, गुरुबक्श सिंह बक्शी, तीर्थ पुरोहित गंगा सभा के अध्यक्ष बब्बू पंडा आदि मौजूद रहे।
डलमऊ में हर दिन गंगा आरती होती है। गंगा आरती में क्षेत्र के अलावा जिला मुख्यालय तक के लिए शामिल होने पहुंचते हैं। इसे डीएम सूर्यपाल गंगवार ने गंभीरता से लिया। डीएम ने घोषणा की कि गंगा आरती में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए जल्द बस सेवा का संचालन कराया जाएगा।