फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The company returned to the client a million vehicles seized

वाहन जब्त करने वाली कंपनी ग्राहक को लौटाए पांच लाख

Sun, 30 Oct 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 30 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The company returned to the client a million vehicles seized
court shimla
जिला उपभोक्ता फोरम ने लोन की पूरी किस्त अदा होने के बावजूद वाहन जब्त करने के परिवाद की सुनवाई के बाद टाटा मोटर फाइनेंस और मोटर एंड जनरल सेल्स लिमिटेड को ग्राहक को भुगतान की किस्त समेत पांच लाख रुपये अदा करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक क्षेत्र के बकुलिहा गांव निवासी संदीप ने वर्ष 2011 में टाटा कंपनी का एक सवारी वाहन खरीदा था। इसका उसने फाइनेंस कराया था। ग्राहक से किश्तों से अधिक रुपये जमा कराने के बावजूद उसका वाहन जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


इस पर ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम में न्याय की गुहार लगाई। फोरम के अध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय, सदस्य शैलजा यादव और सुधाकर सिंह ने परिवाद की सुनवाई की। फोरम ने कहा कि निर्धारित समय से पहले ही ग्राहक ने पूरी किस्त जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उससे कंपनी ने अधिक रुपये भी जमा कराए, बावजूद इसके वाहन जब्त कर लिया। सुनवाई के बाद फोरम ने टाटा मोटर फाइनेंस लिमिटेड महाराष्ट्र और मोटर एंड जनरल सेल्स लिमिटेड बरगद चौराहा को जमा की गई धनराशि और मार्जिन मनी समेत पांच लाख 5,736 रुपये मय ब्याज अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed