{"_id":"6a25cb5f8e9a90ed060119f0","slug":"the-commissioner-is-upset-over-the-non-collection-of-garbage-in-26-wards-raebareli-news-c-101-slko1031-159746-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 26 वार्डों में कूड़ा उठान न होने से आयुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 26 वार्डों में कूड़ा उठान न होने से आयुक्त नाराज
Mon, 08 Jun 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के तहत पुरानी फर्म के वाहन लौटाए न जाने के मामले को लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल मामले में प्रभावी कार्रवाई कर 20 जून तक आख्या तलब की है। पुरानी फर्म की लापरवाही से शहर के 26 वार्डों में योजना का कार्य ठप हो गया है। मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के 34 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का कार्य पृथ्वी एग्रो फार्म प्रोड्यूसर कंपनी शक्ति नगर संभाल रही थी। नए टेंडर प्रक्रिया में लखनऊ की फर्म मेसर्स रमन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की जिम्मेदारी मिली है।
पुरानी फर्म ने योजना के तहत पालिका की ओर से दिए गए ज्यादातर वाहनों को नई फर्म को नहीं सौंपा है। इस वजह से शहर के आठ वार्डों में ही कूड़ा उठान का कार्य चल पा रहा है। शेष 26 वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य ठप हो गया है। अमर उजाला ने तीन जून के अंक में शहर के 26 वार्डों में नहीं उठ रहा कूड़ा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
मामला लखनऊ तक पहुंचा तो आयुक्त ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी के साथ आयुक्त ने पालिका के अधिकारियों से तत्काल वाहन वापस कराकर योजना का कार्य सही तरीके से कराने के लिए कहा है। उधर, इंदिरा नगर, आईटीआई, राना नगर, बजरंग नगर समेत अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। मोहल्लों में रहने वाले दिनेश यादव, अर्जुन सिंह, प्रभाकर वर्मा का कहना है कि कूड़ा उठान न होने से मोहल्लों में गंदगी पसरी है।
उधर, नई फर्म के प्रबंध निदेशक रमन मिश्रा का कहना है कि पुरानी फर्म से वाहन मांगे गए हैं। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका के अफसरों की तरफ से पुरानी फर्म को वाहन लौटाए जाने के लिए पत्राचार किया गया है।
22 में से नौ मैजिक सौंपी, छह हो गई कंडम
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना के नाम पर शहरवासियों के साथ मजाक किया गया। जब से यह योजना शुरू की गई, वह नियमित रूप से कभी 34 वार्डों में संचालित नहीं हो पाई। योजना के नाम पर नागरिकों के अलावा निजी संस्थानों, अस्पतालों से वसूली की गई। नागरिक शिकायत करते रहे, लेकिन सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो पाई है। पुरानी फर्म को योजना के तहत 22 मैजिक दी गई थी। पुरानी फर्म ने नौ मैजिक नई फर्म को लौटाए हैं। हालांकि इसमें से छह मैजिक कंडम हो गई हैं, जिनका सड़क दौड़ाना मुश्किल है।
वापस कराए जा रहे वाहन, जल्द सुधरेगी व्यवस्था-ईओ
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह का कहना है कि पत्राचार कर पुरानी फर्म से वाहन वापस करने के लिए कहा गया है। जल्द वाहन वापस नहीं किए तो फर्म पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जल्द डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना सभी वार्डों में शुरू कराई जाएगी।