{"_id":"579112734f1c1b6949c4c2cf","slug":"the-collision-killed-two-women-riding-quad-tempon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो सवार दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो सवार दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर स्थित एक ढाबे के सामने गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरेनी थाना क्षेत्र के सरांयबैरिहाखेड़ा गांव निवासिनी अनीता सिंह पत्नी वीरेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता पत्नी सुखदेव, रविशंकर पुत्र विश्वनाथ, वर्षा पुत्री वीरेंद्र बहादुर सिंह, कनकापुर निवासी रामदास सिंह टेम्पो से लालगंज से घर जा रहे थे। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पों में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सवार नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने अनीता सिंह व सुनीता को मृत घोषित कर दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।