फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The child who came to the maternal grandmother drowned in the Ganges, died

ननिहाल आया बालक गंगा में डूबा, मौत

Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The child who came to the maternal grandmother drowned in the Ganges, died
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में नाना के घर आए बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह परिवारीजनों के साथ गंगा नहाने गया था। यह घटना पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर हुई। शव उतराने पर बालक के डूबने का पता चला तो लोगों ने उसे बाहर निकाला। बालक की मौत से परिवारीजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बमनोली गांव निवासी राजू गाजियाबाद में नौकरी करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा जैविक अपनी मां आरती के साथ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्रसाद मजरे खरौली गांव में नाना रामराज के यहां आया था। बालक की मौसी की शादी 11 मई को थी। शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां व रिश्तेदारों के साथ खरौली गंगा घाट पर नहाने गया था। उसको नहलाने के बाद घर वालों ने उसे बाहर बैठा दिया और खुद नहाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह दोबारा नदी किनारे पहुंच गया और पैर फिसलने से पानी में डूब गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। इधर घर के लोग नहाने में व्यस्त थे। कुछ देर बाद उसका शव पानी में उतराया तो परिजनों को उसके डूबने की जानकारी हुई। घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बालक की गंगा में पानी में डूबने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed