{"_id":"73d3b816a7daa04cf03fb5c0ced20175","slug":"the-businessman-s-wife-complaint-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की पत्नी ने दी हत्या की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी की पत्नी ने दी हत्या की तहरीर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में व्यवसायी शौकत अली की हत्या के मामले में शुक्रवार को उसकी पत्नी हसीना ने पुलिस को तहरीर दी। मृतक की पत्नी गांव के वार्ड नंबर पांच की मेंबर है।
उसका आरोप है कि गांव में अपात्रों को इंदिरा आवास दिलाने वालों ने उसके पति की हत्या कराई है। पति इसका विरोध करता था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उधर घटना से घर वाले गमगीन हैं।
बेवली गांव निवासी शौकत अली कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान करता था। मंगलवार को वह गायब हो गया था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव सलोन-रसूलपुर मार्ग पर बंधी नाला के पास मिला था।
विज्ञापन
व्यवसायी की पत्नी हसीना का आरोप है कि गांव में अपात्रों को इंदिरा आवास दिए गए थे। इसकी शिकायत उसने और उसके पति ने जिला प्रशासन से की थी। इस पर 12 अपात्रों के आवास निरस्त कर दिए गए थे।
इसी रंजिश में अपात्रों को आवास दिलाने वालों ने उसके पति की हत्या कर दी। उधर, कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि प्रधान पति अकरम, मुस्लिम, इमरान, रामजी, आशीष के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।