फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bully opened fire, villagers caught one of them

Raebareli News: दबंग ने किया फायर, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

Sun, 12 Oct 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The bully opened fire, villagers caught one of them
सरेनी। बाइक से घर जा रहे युवक पर दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने से युवक बच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूरे दल गंजन मजरे धनपालपुर गांव के रहने वाले शशि कुमार शनिवार शाम को बाइक से सरेनी बाजार से चचेरे भाई अंश के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में बरुआ बाग गांव के आगे कोठारी शिव मंदिर के निकट बेनी माधवगंज का रहने वाला एक दबंग अपने एक साथी के साथ बाइक से आया और शशि कुमार की बाइक को ओवरटेक कर गालियां देने लगा। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने से शशि कुमार बच गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो एक हमलावर को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर आई। पुलिस को मौके से दो कारतूस मिले हैं। कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed