{"_id":"6abd62e353dc286ec20fdedc","slug":"aisa-activists-protest-against-the-cec-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168760-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आइसा कार्यकर्ताओं का सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आइसा कार्यकर्ताओं का सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति पर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भी मौजूद सक्षम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें विशेषतौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने एवं जेल भेजने, एसआईआर प्रक्रिया रोकने, मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को मताधिकार वापस दिलाने की मांग शामिल थी।
आइसा के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार ने कहा कि मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने व बहाल करने और एसआईआर के संचालन जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर आपत्तियों को अनदेखा किया गया। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव उदय पटेल व भाकपा (माले) के जिला सचिव हनोमान आंबेडकर ने कहा कि दोनों चुनाव आयुक्तों के खुलासों से एसआईआर तथा मतदाता सूची के प्रबंधन को पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बताए जाने के दावों की हकीकत भी सामने आ गई है। प्रदर्शन में अरुण यादव, रामेश्वर, अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।