{"_id":"5e6a8f318ebc3ea7c7355f85","slug":"the-bull-killed-the-farmer-sleeping-outside-the-house-raibaraily-news-lko5131730109","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ ने घर के बाहर सो रहे किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ ने घर के बाहर सो रहे किसान को मार डाला
विज्ञापन
सांड ने घर के बाहर सो रहे किसान को पटककर मार डाला
नसीराबाद क्षेत्र में घटना से मची अफरातफरी, अचानक बोला हमला
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात छुट्टा सांड ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान को पटक कर मार डाला। अचानक सांड ने हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिवारीजन सीएचसी के बाद किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे असगर मजरे नसीराबाद देहात निवासी किसान जगन्नाथ मौर्या खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था। अचानक छुट्टा सांड पहुंच गया और चारपाई पर सो रहे जगन्नाथ पर हमला कर दिया। हमले की जानकारी परिवारीजनों को बाद में हुई। सांड के हमल में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद ग्रामीणों ने सांड को दौड़ाया तो वह भाग निकला।
परिवारीजनों ने घायल किसान को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अब्बास ने उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशी घूम रहे हैं, जिन्हें पकड़वाने के नाम पर ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन
इसी लापरवाही का नतीजा है कि सांड ने हमला करके किसान की जान चली गई। किसान की मौत से बेटी मालती, लल्ली, बेटा सुरेश तथा पत्नी विमला के आंसू नहीं थम रहे हैं। उधर, कार्यवाहक थानेदार पुरुषोत्तम का कहना है कि सांड के हमले में किसान की मौत हुई है।