फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bridge was closed but toll was collected, traders expressed their displeasure

Raebareli News: पुल बंद फिर भी टोल वसूली, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bridge was closed but toll was collected, traders expressed their displeasure
लालगंज। गेगासों गंगा पुल और बाईपास रेलवे ओवरब्रिज बंद होने के बावजूद टोल वसूली जारी रहने पर व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के प्रतिनिधिमंडल ने बाईपास रेलवे ब्रिज पर प्रदर्शन कर टोल वसूली बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


मंडल के जिला अध्यक्ष रोहित सोनी और नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि रायबरेली-फतेहपुर मार्ग पर दोनों प्रमुख पुल बंद हैं, फिर भी ऐहार टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलना जनता के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन महीने के भीतर पुल का दोबारा क्षतिग्रस्त होना घटिया निर्माण का प्रमाण है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल महामंत्री शिवम गुप्ता व कौशलेंद्र कंचन के अनुसार स्लैब में मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया गया है और मरम्मत के दौरान भी कोई जिम्मेदार इंजीनियर मौके पर मौजूद नहीं रहता। व्यापारी अर्पित गुप्ता, शीलू त्रिवेदी, शानू बाजपेयी, रणविजय सिंह, संजय सिंह, मोहनलाल गुप्ता ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार और अनुचित टोल वसूली के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी के तहसील दिवस में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री शिवम गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed