फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The breath of two youths stopped at the speed of vehicles

वाहनों की रफ्तार में थम गई दो युवकों की सांसें

Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The breath of two youths stopped at the speed of vehicles
रायबरेली-सरेनी। वाहनों की रफ्तार में गुरुवार को दो युवकों की सांसें थम गईं। मिल एरिया और सरेनी क्षेत्र में हुए हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सरेनी क्षेत्र में ट्रक चालक के सुपुर्द किए जाने की जिद पर ग्रामीण अड़ गए और मार्ग जाम कर दिया। थानेदार ने पहुंचकर समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। इस पर एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे छत्ता मजरे राही गांव निवासी राजू चौहान (28) सुबह के वक्त साइकिल पर सवार होकर सब्जी की खरीदारी करने जा रहा था। रेयान इंटरनेशनल स्कूल राही के पास डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव ने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार हो गया। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव के रहने वाले छोटू (21) पुत्र बचाले गुप्ता गुरुवार शाम बाइक से किसी काम से लालगंज जा रहा था।
गेगासो स्थित एक ढाबा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और गेगासों पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस बीच ग्रामीण ट्रक चालक को सुपुर्द करने की मांग पर अड़ गए। साथ ही बांदा-बहराइच राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। थानेदार रवेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया। थानेदार का कहना है कि तहरीर पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed