{"_id":"6898ed89a98fc957fa03adca","slug":"the-block-was-extended-from-two-and-a-quarter-hours-to-four-hours-five-trains-including-vande-bharat-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1034-138784-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सवा दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे किया ब्लॉक, वंदेभारत समेत पांच ट्रेनें रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सवा दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे किया ब्लॉक, वंदेभारत समेत पांच ट्रेनें रुकीं
विज्ञापन
ब्लॉक बढ़ने से प्रभावित हुई वंदेभारत ट्रेन।
- फोटो : ब्लॉक बढ़ने से प्रभावित हुई वंदेभारत ट्रेन।
रायबरेली। प्रयागराज-ऊंचाहार रेलखंड में चल रहे काम की वजह से वंदेभारत समेत पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुईं। काम पूरा करने के लिए दो घंटे 20 मिनट का ब्लॉक लिया गया, लेकिन इस अवधि में काम पूरा न होने पर ब्लॉक बढ़ा दिया गया। चार घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक होने के कारण ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर डेढ़ से दो घंटे तक रोकना पड़ा। इससे ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के साथ ही रास्ते के स्टेशनों पर इंतजार करने वाले मुसाफिरों को भी परेशान होना पड़ा।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा और मानिकपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। अक्सर यह काम रात में उस समय कराया जाता है, जब ट्रेनों का संचालन नहीं होता है। रविवार को दिन में काम कराने की रूपरेखा बनी, जिसके लिए दोपहर 1:30 बजे से 3:50 बजे तक दो घंटे 20 मिनट का ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया गया। इस दरम्यान कोई भी ट्रेन नहीं चलती है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होना था। काम समय से पूरा नहीं हो पाया तो ब्लॉक की समय सीमा बढ़ाई गई, जिससे प्रयागराज से चलकर रायबरेली जिले की ओर आने वाली वंदेभारत समेत पांच ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। शाम 5:30 बजे काम पूरा होने पर रेलवे यातायात बहाल किया गया।
यातायात बहाल होते ही सबसे पहले प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई गई, फिर भी यह ट्रेन पौने दो घंटे लेट हो गई। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सबसे ज्यादा तीन घंटे प्रभावित हुई। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से पहुंची। धीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मो. रिजवान, शैलजा सिंह, रिंकू, अमरेश त्रिपाठी आदि यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों विलंब से आने के कारण काफी इंतजार करना पड़ा। अब समय से गंतव्य तक पहुंचना संभव नहीं दिख रहा है। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी का कहना है कि कुंडा के निकट चल रहे काम की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक था, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।