फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The baraatis were dancing, the groom ran away before the door ceremony

Raebareli News: थिरक रहे थे बराती, द्वारचार से पहले भागा दूल्हा

Tue, 03 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The baraatis were dancing, the groom ran away before the door ceremony
बछरावां (रायबरेली)। बैंडबाजे की धुन पर बराती थिरक रहे थे। द्वारचार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हा बरात छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी होते ही बैंडबाजे की आवाज थम गई। बरातियों व घरातियों में हड़कंप मच गया। दूल्हा क्यों भागा, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हैं।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ से बरात बछरावां क्षेत्र के चुरुवा गांव निवासी रामरतन पाल के घर आई थी। रामरतन पाल की बेटी की शादी थी। रविवार रात सात बजे बरात पहुंची। बरातियों को नाश्ता दिया गया। द्वारचार पूजा की तैयारी के लिए लड़की पक्ष से बुलावा आया। इसी बीच दूल्हा बरात छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में दूल्हे के गायब हो जाने की जानकारी लड़की पक्ष वालों को हुई। दोनों पक्षों में जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। दूल्हे के मोबाइल नंबर पर जब फोन किया गया तो वह स्विचड ऑफ बता रहा था। दोनों पक्षों में मामला गंभीर होता देख सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बराती अपने-अपने घर जाने के लिए निकल लिए। पुलिस ने दूल्हे की तलाश व खोजबीन दूल्हे के घर थाना हैदरगढ़ तक की। पर दूल्हे का कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने कुछ बरातियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर समस्या का हल निकाला जा रहा है। दूल्हे की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed