फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   TGT exam will be held today and tomorrow

आज और कल होगी टीजीटी की परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
TGT exam will be held today and tomorrow
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से संचालित प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग (टीजीटी) की परीक्षा 7 व 8 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जबकि दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से सायं 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा हर परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों के लिए एक पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्टे्रट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

टीजीटी की परीक्षा के लिए शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज व वैदिक कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। हर सेंटर पर पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक/पर्यवेक्षक गोपनीय परीक्षा सामग्री सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर अपनी उपस्थिति में नियत समय पर गोपनीय पैकेट खुलवाएंगे। परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा सामग्री के पैकेट अपनी देखरेख में सील कराएंगे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर तथा पर्यवेक्षकों व स्टैटिक मजिस्ट्रेट से समन्वय बनाते हुए परीक्षा केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाएं एवं औपचारिकताएं पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed