{"_id":"5783dea54f1c1b137a13dac9","slug":"tempo-driver-killed-bodies-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो चालक की हत्या, रेल पटरी पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेम्पो चालक की हत्या, रेल पटरी पर मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को भदोखर थाना क्षेत्र के ठकुराईन का पुरवा स्थित रेल पटरी के पास टेम्पो चालक का शव मिलने के बाद गमगीन परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक टेम्पो चालक का शव रेल पटरी पर मिला। उसके सिर और कमर में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इस पर परिवारीजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंके गया है। खास बात ये है कि उसका दोस्त लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के गुलाब का पुरवा मजरे बेलाभेला गांव निवासी अरविंद कुमार (30) टेम्पो चलाता था। रविवार रात वह इंदिरा नगर के रहने वाले अपने एक दोस्त की बारात में गया था। बारात ठकुराइन का पुरवा गई थी। गांव के निकट से रेल लाइन गुजरी है।
सुबह अरविंद का शव रेल लाइन के किनारे मिला, जबकि उसकी बाइक काफी दूर खड़ी थी। घटना की जानकारी बारातियों ने पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अरविंद के सिर और कमर में धारदार हथियार से चोट के निशान थे।
विज्ञापन
इससे आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया। पत्नी सरिता का कहना है कि उसके पति की हत्या की गई है। वहीं घटना के बाद उसे उसका साथी लापता है, जो संदेह उत्पन्न कर रहा है।
उधर, एसओ एसएन यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की बात आ रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होगी तो मामले में उचित कार्रवाई होगी।