{"_id":"61d482c2cc25033c521abc68","slug":"teenagers-showed-enthusiasm-on-the-second-day-1331-defeated-corona-raibaraily-news-lko611978070","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन किशोरों में दिखा उत्साह, 1331 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन किशोरों में दिखा उत्साह, 1331 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
जिला अस्पताल में किशोरी को टीका लगाती नर्स।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर और किशोरियों में टीकाकरण शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को उत्साह दिखा। 1331 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाकर कोरोना को मात दी।
मंगलवार को सलोन और महराजगंज क्षेत्र के स्कूलों में भी टीमों ने पहुंचकर किशोरों में टीकाकरण किया। टीकाकरण को लेकर किशोर-किशोरियों में जोश देखने को मिला। टीकाकरण लगाने के लिए काफी देर तक इंतजार भी किया, लेकिन टीके को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ।
जिले में दो लाख से अधिक किशोर और किशोरियों में टीकाकरण के लिए सोमवार से टीकाकरण शुरू करा दिया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले दिन कम किशोर और किशोरियां केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन मंगलवार को केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। दिनभर में 1331 किशोर किशोरियों में टीके लगाए गए।
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्ण ने बताया कि मंगलवार को टीमों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 136, इंटर कॉलेज सलेथू में 70 और महावीर संस्थान में 63 किशोर किशोरियों में टीकाकरण किया गया।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, डॉ. रिजवान खान, डॉ. पुनिता शुक्ला, देवेंद्र भारती, माधुरी लता मौर्य की टीम ने सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कैंप लगाया।
प्रधानाचार्य अमित भारती ने बताया कि कक्षा नौ से लेकर 12 तक के 15 वर्ष से अधिक के उम्र के 231 किशोर-किशेारियों में टीकाकरण किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में 35 किशोर व किशोरियों में टीके लगाए गए। अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि टीकाकरण लगातार जारी रहेगा।
उप निबंधक को लगा दूसरा टीका, 23,217 को लगे टीके
जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जिले में किशोर और किशोरियों के अलावा 23,217 लोगों को भी टीके लगाए गए। इसमें उपनिबंधक सदर प्रभाष सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। इसके अलावा अन्य लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर टीके ही पहली और दूसरी डोज ली।
जिले में मंगलवार को 1331 किशोर किशोरियों के अलावा 11304 लोगों को कोरोना की पहली डोज दी गई। 11913 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई।