फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager thrashed for protesting against theft

Raebareli News: चोरी के विरोध पर किशोर को किया लहूलुहान

Sat, 11 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager thrashed for protesting against theft
बाबुआइन मजरे कालू जलालपुर गांव में बदमाशों की पिटाई से घायल उत्कर्ष को अस्पताल लेकर जाते परिजन।
सलोन। बदमाशों ने घर में धावा बोलकर करीब सात लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी के बेटे ने बदमाशों से मुकाबला किया तो उस पर चाकू, ईंट और सरिया से हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पूरे बाबुआइन मजरे कालू जलालपुर निवासी ज्ञानेश तिवारी रोडवेज में परिचालक हैं। घर में पत्नी, बच्चे और पिता अरुण कुमार रहते हैं। बीती बृहस्पतिवार रात उनके घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की। बदमाश जेवर समेटने के बाद चलने लगे तो आहट सुनकर पास के कमरे में सो रहे ज्ञानेश के बेेटे उत्कर्ष उर्फ हर्ष (16) व मानस जाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों को मानस ने देख लिया, इस पर वह रोने लगा। भाई के रोने की आवाज सुनकर उत्कर्ष पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से पहले हमला किया तो उत्कर्ष ने हाथ लगा दिया। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद बदमाशों से उत्कर्ष की भिड़ंत हुई तो बदमाशों ने उसके सिर पर ईंट और सरिया से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर परिजन ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां उत्कर्ष बेहोश पड़ा था। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन नर्सिंगहोम ले गए, लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग घायल उत्कर्ष को पीजीआई लखनऊ ले गए। घायल उत्कर्ष ने बताया कि दो बदमाश थे। उस पर चाकू, सरिया तथा ईंट से हमला किया गया है। उत्कर्ष दसवीं कक्षा का छात्र है।

उत्कर्ष के पिता ज्ञानेश के मुताबिक बदमाश आभूषण ले गए हैं। ज्ञानेश के पिता अरुण कुमार त्रिपाठी ने तहरीर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर गई और पड़ताल की। चौकी प्रभारी नितिन कुमार का कहना है कि घटना वाली रात जांच करने के लिए वह मौके पर गए थे। कुछ भी चोरी नहीं हुआ था। अब परिजन चोरी की बात कह रहे हैं। घटना में अलग-अलग एंगल हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।


कोतवाल प्रभारी राघवन कुमार सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर जांच की गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्जकर घटना की जांच की जाएगी।


दो बार हो चुकी चोरी की कोशिश
ज्ञानेश कुमार के घर की लगातार बदमाश रेकी कर रहे थे। बीते रविवार रात को चोरी की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हुए। उस दौरान भी उत्कर्ष के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद मंगलवार रात चोर घर के पास दिखे थे। परिजनों के सतर्क होने पर चोर भाग गए थे। रविवार को हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कदम नहीं बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed