फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager dies by drowning in Naiya Nala

Raebareli News: नइया नाला में किशोरी की डूबकर मौत

Wed, 17 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 17 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning in Naiya Nala
शिवगढ़। कमलगट्टा तोड़ने गई किशोरी की सोमवार शाम नइया नाला में डूबकर मौत हो गई। पांच बच्चों को बचा लिया गया। किशोरी की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चितईखेरा मजरे दहिगवां गांव की रहने वाली अंजली (13) पुत्री हरीराम रावत शाम करीब छह बजे गुडि़या (14), शिवानी (12), शुभि व दो अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर स्थित नइया नाला में कमलगट्टा तोड़ने गई थी। नइया नाले के पानी के तेज बहाव के कारण सभी बच्चे डूबने लगे। चीख पुकार पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान गहरे स्थान में जाने से अंजली पानी में डूब गई, वहीं अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आधा घंटे खोजबीन के बाद अंजली को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता समेत अन्य परिजन घटना से गमगीन हैं। थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि थाने पर घटना की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed