फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teen killed by lightning two scorched

बिजली गिरने से किशोर की मौत, दो झुलसे

Sun, 07 Feb 2016 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Teen killed by lightning two scorched
रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। दिनभर मौसम
विज्ञापन
में उतार चढ़ाव लगा रहा। पूर्वाह्न 11 बजे धूप निकली, लेकिन फिर बदली छा गई। दोपहर में हलकी बूंदाबांदी भी हुई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए।

मृतक किशोर उन्नाव जिले का रहने वाला था। उधर, खीरों क्षेत्र में भी बिजली गिरने के चलते दो मवेशियों की मौत हो गई। उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के मर्वी नईमपुर निवासी राजेश (40) बाइक से महराजगंज क्षेत्र के मुरैनी गांव निमंत्रण में जा रहा था। साथ में उसका बेटा विपिन कुमार (17) भी था।

डेपारमऊ गांव के पास उस पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से विपिन कुमार की मौत हो गई। जबकि राजेश झुलस गया। विपिन व राजेश को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। अमेठी जिले के सेमरौता निवासी रामकृष्ण गुप्ता महराजगंज से सेमरौता जा रहा था।
विज्ञापन


डेपारमऊ के पास ही बिजली गिरने से रामकृष्ण भी झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि बिजली गिरने से घटना हुई है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खीरों थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली सुंदारा लोधी के बैल और भैंस घर के बाहर बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बिजली गिरने से बैल और भैंस की मौत हो गई। क्षेत्रीय कानूनगो दयाशंकर अग्निहोत्री गांव पहुंचे। मवेशियों की कीमत एक लाख रुपये थी। कानूनगो का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed