{"_id":"5f0b4b7e8ebc3e63b511e228","slug":"teen-dies-from-corona-three-discharges-including-pradhan-raibaraily-news-lko530451027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से किशोर की मौत, प्रधान समेत तीन डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से किशोर की मौत, प्रधान समेत तीन डिस्चार्ज
विज्ञापन
रायबरेली। खांसी से परेशान होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराए गए किशोर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ ही मौत हो गई। जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से किशोर की जांच कराई गई थी। वहीं कोरोना संक्रमित एक प्रधान समेत तीन लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
शहर के जोशियाना पुल के 16 वर्षीय किशोर को खांसी आ रही थी। कई दिनों से खांसी से ग्रसित होने के बाद भी किशोर का इलाज नहीं कराया गया। शनिवार को खांसी ज्यादा बढ़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
भर्ती होने के बाद ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। बताते हैं कि खांसी अधिक होने के कारण संक्रमण फेफड़े में पहुंच गया। किशोर की मौत होने के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। किशोर की मौत के बाद जोशियाना पुल क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ के लेवल-3 अस्पताल में भर्ती कराए गए ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर प्रधान की सेहत ठीक होने के बाद रविवार को उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है।
इसके अलावा गढ़ी दूलाराय की एक महिला भी लोकबंधु अस्पताल लखनऊ से डिस्चार्ज की गई है। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में भर्ती धुन्नी सिंह नगर के मरीज को भी घर भेज दिया गया है।
रिटायर्ड एएनएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को टीम ने पहुंचकर 70 लोगों के सैंपल लिए। साथ ही डलमऊ सीएचसी को सील कर दिया गया है। प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान ने बताया कि रिटायर्ड होने के बाद सीएचसी में रहने वाली एएनएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद सीएचसी को सील करा दिया गया है। रविवार को 70 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल भरवाए गए हैं। सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कराया गया है। सीएचसी के सील हो जाने के कारण जहां एक और ओपीडी मरीजों को मजबूर होकर क्षेत्र के झोलाछाप से उपचार कराना पड़ रहा है।
आपातकालीन मरीजों के साथ प्रसव पीड़िताओें को रायबरेली जाना पड़ रहा है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस लाइन में उसके संपर्क में आए पांच सिपाहियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही थानों में लोगों को एंट्री दी जा रही है। कोरोना को लेकर पुलिस कर्मियों में भी खतरा बढ़ रहा है। इसी कारण सुरक्षा को और पुख्ता किया जा रहा है।