फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers sent a memorandum to Leader of the Opposition Rahul.

Raebareli News: शिक्षकों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल को भेजा ज्ञापन

Fri, 17 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers sent a memorandum to Leader of the Opposition Rahul.
रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को सौंपा गया। जिले के सांसद राहुल गांधी को संबोधित ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों की संवेदना में एक शब्द नहीं कहा गया, जिससे जिलेभर के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री चंद्रमणि बाजपेयी और कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर राकेश द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, पवन शुक्ल, आदित्य नारायण पांडेय, नीरज हंस, शेखर यादव, अमन शुक्ला, अरुण कुमार, प्रमोद शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed