फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers clash at school; children left terrified

Raebareli News: स्कूल में शिक्षकों के बीच मारपीट, सहम उठे बच्चे

Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers clash at school; children left terrified
अमावां। कंपोजिट विद्यालय मैनूपुर में बृहस्पतिवार को दो शिक्षकों के बीच मारपीट से हंगामा हो गया। दोनों शिक्षक बच्चों के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ गए और लात-घूंसे चले। इससे बच्चे सहम गए और पठन-पाठन भी प्रभावित हुआ। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचीं और पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घटना में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों शिक्षकों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में दोनों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा होते ही गांव के लोग भी विद्यालय पहुंच गए। विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी दोनों शिक्षकों के बीच विवाद हो चुका है और पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने शिक्षकों से घटना की जानकारी ली और स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद शांत हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के बीच विवाद हुआ है। मामला गंभीर होने पर पुलिस बुलाई गई। पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी।मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed