{"_id":"5fc69b148ebc3ec5ee58d802","slug":"teacher-suspended-for-making-indecent-remarks-on-prime-minister-raibaraily-news-lko5527343164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मोहना में सहायक अध्यापक अमरेश प्रताप सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
बीएसए अमेठी विनोद मिश्र ने बताया कि शिक्षक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर 11 अभद्र टिप्पणियां की हैं। इसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक पवन कुमार श्रीवास्तव ने साक्ष्य सहित की थी।
इस पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। संग्रामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। दोषी पाए जाने पर अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।