{"_id":"603fc9858ebc3ee9784857f2","slug":"teacher-raibaraily-news-lko5676638121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 45 शिक्षक कार्यमुक्त, 34 अध्यापकों ने किया जॉइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 45 शिक्षक कार्यमुक्त, 34 अध्यापकों ने किया जॉइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त होने के साथ ही ड्यूटी ज्वाइन करने का सिलसिला भी चल रहा है। इस जिले से 88 शिक्षकों का तबादला हुआ है तो उनके स्थान पर 88 शिक्षक आने हैं। अब तक जिले से 45 शिक्षकों को कार्यमुक्त हो चुके हैं, जबकि दूसरे जिलों से आए 34 शिक्षकों ने ज्वाइन किया है।
पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए इस जिले के 179 अध्यापकों ने आवेदन किया था, जिसमें 79 आवेदन रिजेक्ट हो गए थे। इसके बाद 100 शिक्षक तबादला सूची का इंतजार कर रहे थे। सूची आई तो उसमें 88 शिक्षकों को ही पारस्परिक स्थानांतरण के लिए हरी झंडी मिल सकी। कार्यमुक्त किए जाने के लिए पत्रावलियां जमा करने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया था।
जैसे-जैसे कार्यमुक्त होकर शिक्षक यहां से जा रहे हैं, वैसे-वैसे दूसरे जिलों से शिक्षक आने लगे, जिससे ज्वाइनिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बीएसए ने कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने के संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
तबादला पाने वाले शिक्षकों से तीन प्रतियों में पत्रावलियां मांगी गई थी। इसलिए तबादला पाने वाले शिक्षक अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कार्यमुक्त होने के बाद अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त किए और उन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रतिहस्ताक्षरित कराया, फिर बीएसए दफ्तर में पत्रावली जमा की। अब तक जिले के 45 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। बाहर से आए 34 शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराई गई है।