फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   teacher

दो हेडमास्टर निलंबित, हस्ताक्षर कर चली गईं शिक्षिका, बर्खास्त करने की चेतावनी

Sat, 27 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
teacher
बीएसए को बंद मिले स्कूल, दो हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन

- हस्ताक्षर कर चली गईं शिक्षिका, बर्खास्ती की चेतावनी
- लापरवाह अध्यापकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने विद्यालय बंद मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जबकि एक शिक्षिका को कभी-कभी स्कूल आने और हस्ताक्षर कर चले जाने के मामले में वेतन रोकने के साथ ही सेवा समाप्ति की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर अध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया।
बीएसए ने गुरुवार को खीरों विकास क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चक फेरशाह में निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला कि सहायक अध्यापिका अर्चना वर्मा हस्ताक्षर करके चली गई हैं। यह भी जानकारी हुई कि वह कानपुर से कभी-कभी स्कूल आती हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डलऊखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय चक गजराज बंद मिला। बीएसए ने बताया कि डलऊखेड़ा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कंचन सिंह और चक गजराज के प्रधानाध्यापक रामपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डलऊखेड़ा के सहायक अध्यापक मो. गौस खान एवं चक गजराज की सहायक अध्यापिका अंकिता का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय खानपुर में निरीक्षण किया तो काफी गंदगी मिली। विद्यालय में कोई कार्य नहीं कराया गया। इस पर इंचार्ज हेडमास्टर रामसेवक का वेतन रोका गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर में भी कुछ ऐसी ही कमियां मिलने पर इंचार्ज हेडमास्टर नीरज कुमार का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर, कंपोजिट विद्यालय बसावन में भी निरीक्षण किया, लेकिन सब कुछ ठीक मिला।

इनसेट
देर से विद्यालय आने पर तलब किया स्पष्टीकरण
रायबरेली। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने भी बृहस्पतिवार को हरचंदपुर विकास क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पैड़ेपुर में सहायक अध्यापिका शशिलता एवं रुचि श्रीवास्तव निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुई। प्राथमिक विद्यालय पूरे जगन में भी इंचार्ज हेडमास्टर वंदना मिश्रा देर से आई। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed