फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teacher Eligibility Test negligence, room inspector removed

शिक्षक पात्रता परीक्षा में लापरवाही, कक्ष निरीक्षक को हटाया

Wed, 03 Feb 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2015 की परीक्षा के दौरान पहली पाली में फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में गलत नंबर का उत्तर पत्रक (ओएमआर) व प्रश्नपत्र देने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन एएसी चौधरी व एसडीएम एसएन शुक्ला ने कक्ष निरीक्षक की लापरवाही मिलने पर उन्हें परीक्षा कार्य से मुक्त कर दिया।

बोर्ड से बात करने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे बाद ओएमआर जमा किए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।

टीईटी की परीक्षा में मंगलवार को 1फिरोज गांधी पालीटेक्निक कॉलेज के कक्ष संख्या 52 में अभ्यर्थियों को गलत नंबर का ओएमआर व प्रश्न पुस्तिका दे दी गई।

अभ्यर्थियों के विरोध करने के बाद भी कक्ष निरीक्षक दीपक सोनी ने नहीं सुनी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा तो दी, लेकिन ओएमआर जमा करने से इंकार कर दिया और कक्ष में हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर एडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोर्ड से बात की और अभ्यर्थियों द्वारा हल किए गए परचे के आधार पर ओएमआर का मूल्यांकन कराने का आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद ओएमआर जमा हुए। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की लापरवाही पकड़ में आने के बाद दीपक सोनी को परीक्षा कार्य से तत्काल मुक्त कर दिया गया।


ओएमआर सीट की क्रम संख्या प्रश्न पुस्तिका की संख्या से दो अंक अधिक है। इस संबंध में केंद्र से बोर्ड को पत्र भी भेज दिया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों का नुकसान नहीं होगा।

जिस क्रमांक की प्रश्न पुस्तिका के सवाल को हल किया है, उसी क्रमांक पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed