फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   teacher election

शिक्षक विधायक चुनाव के लिए जिले में बढ़े 19 पोलिंग बूथ

Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
teacher election
रायबरेली। शिक्षक विधायक पद के लिए आगामी एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिले में 19 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अब बूथों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन सभी प्रकार की तैयारियों में जुट गया है। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही मतदान कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक विधायक पद के लिए आगामी एक दिसंबर को मतदान होना है। जिले में पूर्व में 23 मतदान केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 19 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अब आगामी एक दिसंबर को 42 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 42-42 स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए कर्मचारियों को बुलावा पत्र भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत पेटियों को दुरुस्त कराने का काम शुरू
शिक्षक विधायक पद के लिए भी मतपत्रों से वोटिंग होगी। मतपेटियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है। उन्होंने शुक्रवार से मतपेटियों को दुरुस्त कराने का काम शुरू करवा दिया है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि 42 मतदेय स्थलों के हिसाब मतपेटियां दुरुस्त कराई जा रही है। रिजर्व में भी करीब 20 मतपेटियों को रखा जाएगा। दो दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।

शिक्षक विधायक पद के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 19 नए बूथ बनाए गए हैं। 42 बूथों पर मतदान होगा। मतदान कार्मिकों के साथ ही जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
-प्रेमप्रकाश उपाध्याय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed