फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   tax

टैक्स जमा न करने पर अब कसेगा शिकंजा, 200 को थमाई नोटिस

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
tax
29-रायबरेली शहर।।संवाद - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सुविधाएं तो बेहतर चाहिए, लेकिन जब टैक्स की बारी आती है तो उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। टैक्स जमा कराने के लिए नगर पालिका की ओर से शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए 200 लोगों को नोटिस थमाकर जल्द टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। चेतावनी जारी की गई है कि टैक्स जमा नहीं किया तो पानी, सीवर का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में ढाई लाख लोग रहते हैं। 34 मोहल्लों में करीब 40 हजार मकान हैं। पालिका की ओर से साल में हाउस टैक्स, वॉटर और सीवर टैक्स वसूला जाता है। 200 से ज्यादा लोगों पर एक करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। नगर पालिका के अफसरों की चेतावनी के बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अफसरों की ओर से इन लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसके साथ ही उनके घर का पानी और सीवर का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

40 विभागों का बकाया एक करोड़ टैक्स
सिर्फ शहरवासी ही नहीं, बल्कि सरकारी विभाग भी टैक्स जमा करने में पीछे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 40 सरकारी विभागों का करीब एक करोड़ का टैक्स बकाया है। दूरसंचार निगम, पावर कॉर्पोरेशन, आरडीए समेत अन्य विभागों को कई बार नोटिस दी गई, लेकिन टैक्स जमा करने में तेजी नहीं दिखाई गई है। पालिका के अधिकारियों ने एडीएम प्रशासन को पत्र भेजकर टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पर एक तो किसी का दो लाख रुपये बकाया
नगर पालिका के अफसर बताते हैं कि टैक्स जमा करने में मनमानी की जा रही है। किसी व्यक्ति का एक लाख तो किसी व्यक्ति का दो लाख का टैक्स बकाया है। इन लोगों ने काफी अरसे से टैक्स जमा नहीं किया है। बराबर टैक्स वसूलने के लिए टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया। अब इन पर सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि टैक्स जमा कराया जा सके।
टैक्स जमा करने पर होगा विकास
नगर पालिका के अफसर बताते हैं कि शासन की ओर से शत प्रतिशत टैक्स जमा करने के आदेश दिए गए हैं। शत प्रतिशत टैक्स जमा होने पर शहरी क्षेत्र का विकास और तेजी के साथ होगा। पानी, बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं नागरिकों को और बेहतर मिलेंगी। इसी वजह से शत प्रतिशत टैक्स जमा कराने के लिए प्रयास शुरू किया गया है।
कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती नहीं
नगर पालिका में दो साल से कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती नहीं है। इससे कर का निर्धारण समय पर नहीं हो पा रहा है। ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा है। कहा जा रहा है कि जल्द कर निर्र्धारण अधिकारी की तैनाती हो जाएगी।

शत प्रतिशत टैक्स जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी की गई है। टैक्स जमा न करने पर सीवर, पानी का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। सरकारी विभागों को भी टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। शत प्रतिशत टैक्स जमा होगा, तो शहर का विकास भी तेजी के साथ होगा। टैक्स जमा कराने के लिए पालिका की टीमें लगाई गई हैं। - डॉ.आशीष सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed