फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Talk to DM, expressed regret, this happened in extreme enthusiasm: Commissioner

डीएम से हुई बात, जताया खेद, अति उत्साह में ऐसा हुआ: कमिश्नर

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Talk to DM, expressed regret, this happened in extreme enthusiasm: Commissioner
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा के बीच उपजे विवाद को ठंडा करने के लिए मंगलवार को लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम यहां पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कई घंटे तक स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुफ्तगू करके विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने सीएमओ की डीएम से अपने ही फोन से बात भी कराई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा कि सभी को कोरोनाकाल में साथ मिलकर काम करना है। इसमें कोई सुपीरियर नहीं है। मन में किसी भी प्रकार का इगो न हो। अति उत्साह व रंजना में ऐसा हुआ। दोनों अधिकारियों से अलग-अलग बात की है। जो भी गलती हुई है, उसके लिए मुझे खेद है। डीएम को भी खेद है। भविष्य में कतई पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वे (डीएम) स्वीकार करते हुए सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

04 सितंबर की रात कोरोना से जिले को बचाने के लिए हुए काम की समीक्षा बैठक डीएम ने कैंप कार्यालय में बुलाई थी। बैठक के दौरान ही सीएमओ को डीएम ने कड़े शब्दों में फटकार लगाई थी। सीएमओ मीटिंग छोड़कर बाहर चले गए थे और स्वास्थ्य महानिदेशक सहित शासन के अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्वास्थ्य विभाग के सभी संगठनों ने सोमवार को डीएम को तीन दिन में हटाने का अल्टीमेटम भी दे दिया, जिसके बाद मामला और गरमा गया। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचे और 04 सितंबर की रात बैठक में शामिल सीएमओ, नोडल व प्रशासनिक अधिकारियों को गेस्टहाउस में बुलाकर घटना के संबंध में एक-एक करके जानकारी ली।
उन्होंने सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से अलग-अलग बात भी की। कोरोना संक्रमित डीएम वैभव श्रीवास्तव से भी फोन पर बात करके जानकारी ली। इसी दौरान मंडलायुक्त ने सीएमओ की अपने ही फोन से बात भी कराई। कमिश्नर ने हर हाल में कोरोना के इस संकटकाल में विवाद को खत्म कराने का पूरा प्रयास किया। कहा कि ऐसा वक्त है कि सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।
किसी के अंदर कोई मनमुटाव नहीं है। कोरोना से जंग में सभी अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर सीएमओ व अन्य नोडल अधिकारियों के साथ एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, सीडीओ अभिषेक गोयल आदि अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें मंडलायुक्त पर पूरा विश्वास है।
उन्होंने मामले में पूरी जानकारी ली है। कमिश्नर के सामने सही बात आ गई है। उन्होंने कोरोना से जंग में एक साथ रहकर काम करने के निर्देश दिए हैं। हमारी पूरी टीम जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरा काम कर रही है। आगे भी स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा कि डीएम को भी अहसास है कि अति उत्साह व रंजना में ऐसा हो गया था। वाद के लिए कष्ट है और खेद भी है। दोनों अधिकारियों से अलग-अलग बात की गई है। सीएमओ की डीएम से फोन पर बात भी करवायी है। गलतफहमियों को दूर कराया गया है। दोनों ही अधिकारी मिलकर कोरोना से जंग लडने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। डीएम भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की बात सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed