फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Talent for board exams honored

बोर्ड परीक्षा की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, चहके विद्यार्थी

Tue, 08 Sep 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Talent for board exams honored
रायबरेली कलक्ट्रेट के बचत भवन में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारो? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की ओर से मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया। कोविड-19 को देखते हुए गाइड लाइन का पालन कर आयोजित हुए समारोह में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन-तीन मेधावी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

इनमें उत्तर प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान अर्जित करने वाली दोनों छात्राएं भी शामिल रहीं। सम्मान पाकर विद्यार्थी चहक उठे। साथ में आए परिवारीजन एवं शिक्षकों के चेहरों पर भी खुशी झलकी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सम्मान से नवाजे गए मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जिस तरह मेहनत की, उसी तरह लगातार अपनी मेहनत बनाए रखें और जीवन के हर लक्ष्य को हासिल करें।
‘अमर उजाला’ काफी लोकप्रिय अखबार है। समाचारपत्र ने प्रतिभाओं को सम्मानित कर सराहनीय प्रयास किया है। समारोह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश की वरीयता सूची में सातवां स्थान बनाने वाली आस्था श्रीवास्तव और दसवां स्थान बनाने वाली वैशाली शर्मा को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन दोनों ने जिला स्तर पर क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया। हाईस्कूल में जिला स्तर पर तीसरा स्थान बनाने वाली शिल्पा गुप्ता, इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर प्रथम स्थान बनाने वाली अर्चना कुमारी, दूसरा स्थान बनाने वाली प्रज्ञा अवस्थी, तीसरा स्थान बनाने वाले वात्सल्य को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान से नवाजा गया। सभी मेधावियों को अमर उजाला की ईयर बुक भी भेंट की गई। समारोह का संचालन सूरज शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed