फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Taekwondo demonstration by girl students for self-defense

Raebareli News: आत्मरक्षा के लिए छात्राओं ने किया ताइक्वांडो प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 06:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo demonstration by girl students for self-defense
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ताइक्वांडो का प्रदर्शन करती छात्राएं।
रायबरेली। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सोनाली की देखरेख में छात्राओं ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य स्तर के लिए चयनित छात्रा अल्फिया खान ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंची जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। एसपी ने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। जहां सभी जानकारियां एक ही विंडो से मिल सकेगी। महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य स्मिता मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सुमन सिंह व सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


माध्यमिक में भी शुरू हुआ विशेष अभियान
रायबरेली। बेसिक शिक्षा की तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी मिशन शक्ति के अंतर्गत विशेष अभियान शुरू हो चुका है। इसके दूसरे दिन शनिवार को राजकीय विद्यालयों में शक्ति मंच की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं की माताएं शामिल हुईं। इस दौरान सभी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला में शक्ति मंच की बैठक हुई। प्रधानाध्यापक आरपी मिश्र ने बताया कि नोडल शिक्षिका प्रियंका और व्योमिका ने माताओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। अभियान के तहत पहले दिन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को प्रमुख पदों पर आसीन कराया गया था। यह अभियान 9 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए अलग-अलग दिन की गतिविधियां निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed